Looks like you've blocked notifications!

केजरी का गोवा दौरा,सरकार ने खर्चे 500/-

पणजी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गत 22 मई के गोवा के पहले दौरे पर राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती के अलावा 500 रूपये खर्च किए। सरकार ने विधानसभा में सोमवार को यह जानकारी दी। पचेको ने पूछा था कि केजरीवाल के 22 मई एवं 28 जून को गोवा आने पर राज्य सरकार ने कुल कितने रूपये खर्च किए। विधायक फ्रांसिस्को पचेको के एक सवाल के जवाब में प्रोटोकॉल मंत्री दिलीप पारूलेकर ने कहा कि केजरीलवाल के मई में राज्य के दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में 82 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
Share this article