सर्कुलर के मुताबिक, "खादी देश की विरासत से जुड़ी है। यह देश में लाखों
ग्रामीण बुनकरों को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराती है। प्रधानमंत्री मोदी ने
भी अपने `मन की बात` कार्यक्रम के जरिए सभी देशवासियों को कम से कम खादी का
एक परिधान खरीदने का आग्रह किया था।"सर्कुलर के मुताबिक, "देश के
ग्रामीण क्षेत्रों में खादी के बुनकरों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के
लिए खादी की अवधारणा को आत्मसात किया गया है।"