Looks like you've blocked notifications!

गो लाईव सुलझेगी विधुत समस्याएं

उदयपुर । विद्युत निगम ने अपने कार्यालयों में रिश्वत की समस्याओं को कम करने के लिए गो लाईव योजना शुरू की है। इस योजना मे कार्यालय के कार्यो को कम्प्यूटरीकृत करने के तहत हाल ही शहरी सब डिविजनों मे काम पूरा हुआ है। जिले के शहरी क्षेत्रों के 8 सब डिविजनों को कम्प्यूटराइज्ड करने का काम दिसंबर 2013 में शुरू हुआ था। इस कार्य में कई अलग.अलग समस्याएं सामने आई। इधर ग्रामीण क्षेत्रों के 15 सब डिविजनों को कम्प्यूटराइज्ड करने का काम जुलाई 2016 से शुरू किया गया है।इस तरह होगा कामगो लाइव योजना के तहत कम्प्यूटर में रिडिंग भरने के बाद प्री.ऑडिट रिपोर्ट की जांच करनी होती है। बाद में पोस्ट ऑडिट रिपोर्ट की जांच की जाती है और बिल प्रिंट किए जाते हैं। इसके साथ ही बिल जमा होने पर स्टब रसीद की पोस्टिंग भी सिस्टम पर ही करनी होती है। इसी सॉफ्टवेयर पर नए कनेक्शन की फाइलें भी चढ़ेंगी। उपभोक्ता को डीसी नोटिस भेजने के साथ ही एसएमएस और ई.मेल भी किए जाएंगे। स्टॉक और कैश की आवक.जावक का भी कम्प्यूटराइज्ड होगी।
Share this article