अमृतसर।
नहर के किनारे सेल्फी लेते समय डूबने का बहाना बना कर घर से भागी दोनों
लड़कियां मंगलवार को घर लौट आई। इसके बाद परिजनों और पुलिस दोनों ने राहत
की सांस ली है। दोनों युवतियां बीती 14 जुलाई को गुरदासपुर-श्री
हरिगोबिन्दपुर सड़क पर सठियाली नहर पर सेल्फी लेते नहर में डूबने का बहाना
बना कर घर से फरार हुई थी। जानकारी के अनुसार अपना अच्छा भविष्य
बनाने के चलते उक्त लड़कियां पहले चंडीगढ़ और बाद में मुम्बई चलीं गई थीं,
जहां पैसे खत्म होने बाद दोनों अपना मोबाइल बेच कर फिर अमृतसर आ गई, जहां
अमृतसर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने
दोनों को पारिवारिक सदस्यों के हवाले कर दिया।