अमेठी। जिले मेंं मानवता एकबार फिर शर्मशार हुई। गुरूवार को एक बार फिर गौरीगंज कोतवाली के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की गांव के ही एक युवक की हवस का शिकार हो गई। अमेठी में इसके पहले भी कई जगहों पर नाबालिग लड़कियों को अपराधी अपनी हवस का शिकार बनाते आए हैं। पुलिस प्रशासन ने इन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ लिपापोथी की है। योगी सरकार में एंटी रोमियों अभियान तो चलाया लेकिन कुछ ही दिनों में अभियान धाराशाही हो गया। आपको बताते चले कि अमेठी में ऐसी शर्मनाक घटना करने वाले अपराधियों का कोई नया कारनामा नहीं है। बीते दिनों मुंशीगंज थाने, मुसाफिरखाना थाना, अमेठी थाना क्षेत्र में विगत सप्ताह हुए नाबालिग लड़कियों की आबरू लूटने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि पुनः एक दरिंदे ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। दरअसल पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली के एक गांव से जुड़ा हुआ है। गौरीगंज कोतवाली के एक गांव की रहने वाली र्निभया घर के कामकाज के बाद घर में आराम कर रही थी। देर रात को गांव के ही युवक जाफिर पुत्र छोटे ने उसे अगवा कर अपनी हवस का शिकार बना डाला।