Looks like you've blocked notifications!

लौट के घनश्याम तिवाड़ी भाजपा में आए, आखिर क्यों, यहां पढ़ें

जयपुर । आखिरकार प्रदेश के पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी की भाजपा में वापसी हो गई है। कांग्रेस में दो साल से अधिक समय तक तिवाड़ी कांग्रेस पार्टी में रहे थे और राहुल गांधी की मौजूदगी में घनश्याम तिवाड़ी ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। लेकिन दो वर्ष तक कुछ भी कांग्रेस में हासिल नहीं होने पर उन्होंने भाजपा में दोबारा वापसी की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के सरकारी बंगला खाली कराने के विवाद को लेकर उन्होंने भाजपा छोड़ी थी। वहीं कांग्रेस की गहलोत सरकार ने तो पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का बंगला खाली नहीं कराने का रास्ता निकाल दिया था। जिससे माना जा रहा था कि तिवाड़ी के कांग्रेस से मतभेद चल रहे । लेकिन अब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया की मौजदूगी में घनश्याम तिवाड़ी ने भाजपा ज्वाइन की है।
Share this article