बाड़मेर। आदर्श स्टेडियम में पटाखों की दुकानें अपने निर्माण के अंतिम दौर में है। बुधवार से पटाखों का सार्वजनिक बाजार आम जनता के लिए शुरू हो जाएगा। हजारों आवेदकों में से लॉटरी से निकले 94 दुकानदारों ने अपनी दुकानो को मंगलवार की रोज अपना अंतिम रूप दिया, ये दुकानदार मंगलवार रात अपने पटाखे भर देंगे जिनकी बिक्री बुधवार से शुरू होगी। नगरपरिषद और जिला प्रशासन की देखरेख में बन रहे इस बाजार में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए साजो सामान भी रखा गया है।अग्नि शमन वाहन की 24 घण्टे तैनातगी की गई है। वहीं जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है। नगर परिषद के अधिकारी भी पुरे बाजार की पल पल की जानकारी लेंगे।पटाखा व्यवसायियों को बाड़मेर में तकरीबन एक करोड़ के पटाखे बिकने का अनुमान है।यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाईयह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना