Looks like you've blocked notifications!

भूवैज्ञानिक एवं सहायक खनिज अभियन्ता भर्ती -2024 —सहायक खनिज अभियंता पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भूवैज्ञानिक एवं सहायक खनिज अभियन्ता भर्ती -2024 के अंतर्गत सहायक खनिज अभियंता के पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी किया गया है।आयोग सचिव ने बताया कि भूवैज्ञानिक एवं सहायक खनिज अभियन्ता के 24 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन गत 10 जुलाई को जारी किया गया था। विभाग द्वारा सहायक खनिज अभियन्ता के पदों के वर्गीकरण में बदलाव किये जाने के फलस्वरूप संशोधित वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में शुद्धि पत्र संख्या 05/2024-25 जारी किया गया है जिसका अवलोकन अभ्यर्थी आयोग की वेबसाईट पर कर सकते है।
Share this article