Looks like you've blocked notifications!

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरे कलां में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सद्भाव सेवा फाउंडेशन की ओर से छात्र-छात्राओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य और गुरु सम्मान के प्रति किया गया प्रेरित; विजेताओं को मिले पुरस्कारउदयपुर। चीरवा के समीप स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरे कलां में शनिवार को सद्भाव सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय श्रीमती शांति देवी कलिका की स्मृति में राजेश अग्रवाल के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ।रोचक गतिविधियों से दिया स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेशकार्यक्रम की शुरुआत में कार्यवाहक प्रधानाचार्य दिनेश मेघवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद फाउंडेशन के अध्यक्ष ओम अग्रवाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य और जीवन में सकारात्मक सोच (मोटिवेशन) के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कविता और प्रेरक कहानियों के माध्यम से बच्चों को समय का सदुपयोग करने, पौष्टिक आहार लेने, नियमित शारीरिक व्यायाम करने और गुरुजनों का सदैव सम्मान करने का संदेश दिया।पोस्टर प्रतियोगिता व क्विज में बच्चों ने दिखाया उत्साहकार्यक्रम के दौरान पर्यावरण विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। शिक्षिका श्रीमती रेणु राठौर तथा रेखा अग्रवाल द्वारा विद्यार्थियों से पर्यावरण, विज्ञान और सामान्य ज्ञान से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे गए। क्विज और पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।200 से अधिक विद्यार्थी रहे उपस्थितकार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थियों सहित समस्त शिक्षक स्टाफ ने भाग लिया। अंत में शिक्षक दिनेश सोनी ने सभी अतिथियों और फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सद्भाव सेवा फाउंडेशन की ओर से अशोक मेहता, अरुण बंसल और हर्ष जिंदल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
Share this article