Looks like you've blocked notifications!

गायत्री प्रजापति की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, PMO ने दिए जांच के आदेश

सुसराली जनों को इस प्रकार दिलाया आवास व ज़मीनेयही नहीं भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री रहते हुए गायत्री प्रसाद प्रजापति ने उत्तर प्रदेश शासन में अपने भाई रमाशंकर व बैनामा लेखक देवतादीन के नाम परसवा में 07.08.2014, 08.08.2014, 10.09.2014, बैनामा करवाया। पद का पुरुपयोग कर अधिकारियों पर दबाव डालकर अपने साले रामवृक्ष का मकान ग्रामसभा की गाटा सं01136 रकबा 0.1060 पर मकान का निमार्ण करवाया।साथ ही रामवृक्ष को खनन विभाग में संविदा कर्मचारी पर है उसकी पत्नी के नाम गरीबी रेखा के नीचे का कार्ड बनवा कर कॉलोनी में दिलाया गया। दूसरे साले अमरनाथ का भी गरीबी रेखा का कार्ड बनवाया गया जब की ग्रामीण बैंक भादर में कई लाख की एफ.डी. उसके नाम है। इसके बाद उसे लोहिया आवास भी दिलाया गया।अमेठी में इन बहारियो को पहुँचाया गया लाभअशोक कुमार तिवारी लेखपाल जो की रेप के मामले में पूर्व मंत्री के साथ जेल में बंद है उसके नाम से अमेठी दुर्गापुर रोड पर लगभग 3 करोड़ का होटल निर्माण कराया गया। साथ ही महिला मित्र के नाम अमेठी बाईपास पर बेनामी सम्पत्ति का क्रय करने का भी पूर्व मंत्री पर आरोप है।
Share this article