जयपुर। राजधानी में चौमूं हाउस सर्किल पर चार दिन पहले हुए सडक़ हादसे में मारे गए पांच लोगों को मृतकों के परिजनों एवं शहरवासियों ने कैंडल मार्च का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि चौमूं हाउस सर्किल पर चार दिन पहले नमक से ओवरलोड ट्रोले के नीचे कार दब गई थी। कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी। राजमहल सर्किल से शुरू हुआ कैंडल मार्च शाम को चौमूं हाउस सर्किल पहुंचा। वहां मानव शृंखला बनाई गई। मार्च में शामिल होने वाले लोगों में हादसे को लेकर काफी गुस्सा था। लोगों का कहना था कि शहर में ओवलोड वाहनों पर कार्रवाई होनी चाहिए। आगे तस्वीरों में देखें...