Looks like you've blocked notifications!

गरबा के रंग में रंगा शहर

भीलवाडा। नवरात्री मे हो रहे गरबा महोत्सव का बच्चों व युवाओं में जोरदार उत्साह है। इस बीच कांचीपुरम कॉलोनी गरबा महोत्सव समिति ने एक पहल की। संयोजक पवन सिंघवी ने बताया कि डांडिया के अलावा केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरणा लेते हुए पोस्टर का विमोचन किया। रात में महीने में एक दिन श्रम करने का संकल्प लिया। कांचीपुरम वेलफेयर सोसायटी के सचिव विनोद सिंघवी ने बताया कि गरबा महोत्सव में नुपूर ढाबरिया, मनीषा सिंघवी, सिद्धी कोठारी, मुस्कान शिखा कोठारी प्रथम रही। बाबा धाम में नवरात्रा महोत्सव श्रद्धा उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यहां शुक्रवार को विशेष फैंसी ड्रेस में गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चयनित प्रतियोगियों को रविवार को भजन संध्या के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। मातेश्वरी नवयुवक मंडल की ओर से सीताराम जी की बावड़ी, केसरी नंदन युवा संघ की ओर से महावीर मोहल्ला भोपालगंज तथा छबीला हनुमान मंदिर आजादनगर में गरबा महोत्सव का आयोजन हो रहा है।
Share this article