Looks like you've blocked notifications!

दलित नाबालिग से गैंगरेप मामला - आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

सादुलपुर। चूरू। हमीरवास थाना इलाके के कलाना गांव में पांच दिन पहले दलित नाबालिग से गैंगरेप मामले में आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। जिसके बाद सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सादुलपुर एएसपी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना था कि आरोपियोंकी ओर से मामला दर्ज किए जाने के बाद भी धमकियां दी जा रही है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। आपको बता दें कि 10 मई को हमीरवास थाना क्षेत्र के कनाना गांव की 16 वर्षीय दलित नाबालिग छात्रा ने सेना के एक जवान जयवीर जाट और उसके निजी स्कूल में कार्यरत विजय कुमार पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
Share this article