Looks like you've blocked notifications!

कश्मीर में हिंसा की फंडिंग किस-किस को हुई...

दिल्ली। नेशनल इनवेस्टगेटिव एजेंसी यानि एनआईए कश्मीर में फंडिंग के मामले की तह में जाने में जुटी हुई है। एनआईए ने जम्मू एंड कश्मीर बैंक समेत दूसरे बैंकों में एकाउंटस की जानकारी इकट्ठी की है जिनके जरिए घाटी में हिंसा फैलाने के लिए पैसे भेजे गए हैं। एनआईए ने बैंक से सारे स्टेटमैंट खंगाले हैं। सूत्रों के मुताबिक जांच में सबूत मिले हैं कि हिंसा भड़काने और पत्थरबाजों को पैसे भेजे गए हैं। एनआईए ने उन लोगों से भी पूछताछ की है जिनके एकाउंट में पैसे भेजे गए हैं। कुछ व्यापारी भी जांच के दायरे में हैं। उनके बैंक खाते भी देखे जा रहे हैं। इन पर भी अवैध गतिविधियों में लिप्त होने का संदेह है।
Share this article