टेलिफोन,
इंटरनेट और ट्रेन सेवाएं 18वें दिन भी बंद रहीं। स्कूल और कॉलेज भी बंद
रहे। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पोस्टपेड मोबाइल सर्विस
मंगलवार रात से बहाल कर दी गई है। अलगाववादियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम
जिले में एक मार्च बुलाया है, जिसके मद्देनजर बुधवार को भी कर्फ्यू लगाए
जाने की आशंका है ताकि किसी भी तरह की हिंसा या अप्रिय घटना को रोका जा
सके। इसके अलावा अलगाववादियों ने बंद की ऐलान बुधवार से तीन दिनों के लिए
बढ़ा दिया है।