Looks like you've blocked notifications!

इराक में आतंकवादियों ने की चार श्रमिकों की हत्या

किरकुक। उत्तरी इराक में रविवार को अज्ञात आतंकवादियों ने एक  गैस केंद्र पर धावा बोल दिया और बम लगाने के बाद चार श्रमिकों की हत्या कर दी। एक सुरक्षा सूत्र यह जानकारी दी। सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि यह हमला सुबह तडक़े हुआ। तेल समृद्ध किरकुक प्रांत में आतंकी एक गैस केंद्र में घुस गए और चार कर्मियों को गोली मारने के बाद वहां बम लगा दिए।
Share this article