Looks like you've blocked notifications!

UP:बसपा के 4विधायक भाजपा में शामिल

इस दौरान केशव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। खनन मंत्री गायत्री प्रसाद व पंचायती राज मंत्री राजकिशोर की बर्खास्तगी पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव इन मंत्रियों को बर्खास्त करके अपना दामन नहीं बचा सकते। केशव ने कहा,यदि मुख्ममंत्री अखिलेश यादव को वाकई भरोसा था कि गायत्री प्रजापति व राजकिशोर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं तो वह अब तक चुप्पी क्यों साधे हुए थे। अवैध खनन में तीन लाख करोड रूपये का घोटाला होने के बाद उनकी आंख खुली है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा को लेकर केशव प्रसाद ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज खाट सभा कर रहे हैं, लेकिन यदि लोगों को मुफ्त में खटिया न लेनी होती तो उनकी सभाओं में कोई नहीं आता। (आईएएनएस)
Share this article