Looks like you've blocked notifications!

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी किडनी की बीमारी होने के कारण कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। ज्यादा तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमनाथ चटर्जी की ज्यादा खराब हो गई है, उन्हें 10 अगस्त को बीमार होने की वजह से अस्पताल लाया गया था। 89 वर्षीय पूर्व सांसद को बीते जून महीने में भी आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था. जहां सर्जरी कराने का निर्णय लिया गया था। परिवार के सदस्य अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वे किस बीमारी से पीडि़त हैं। परिजनों के मना करने के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने अपने बुलेटिन में बताया है कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। आपको बताते जाए कि माकपा के पूर्व नेता सोमनाथ चटर्जी 10 बार लोकसभा के सांसद रह चुके हैं। वे कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए-1 सरकार में 2004 से 2009 तक लोकसभा के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। सीपीएम की ओर से यूपीए-1 शासनकाल में उनकी पार्टी के कहने पर भी उन्होंने पद से इस्तीफा नहीं दिया था। इस बात से खफा होकर पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया गया।
Share this article