सिरसा। जिले के भीमा गांव में सोमवार को कृषि विभाग की ओर से विश्व मृदा दिवस मनाया गया। जिसमें सिरसा के अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तौमर ने शिरकत की और किसानों को सॉयल टेस्टिंग से होने वाले लाभ के बारे में बताया। साथ ही अतिरिक्त उपायुक्त ने किसानों को सायल हेल्थ कार्ड भी बांटे। इस मौके पर सिरसा कृषि विभाग के सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और फसलों को कीटों से होने वाले नुकसान और उसके बचाव के लिए जानकारी भी दी। उपनिदेशक कृषि डा बाबू लाल ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी विश्व मृदा दिवस मनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक बड़ागुड़ा क्षेत्र के लगभग 19 हजार एक सौ पंद्रह सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित कर चुके है। ये महेश शाह से भी आगे!घर में मेंबर4, डिक्लेयर की 2 लाख करोड की आय