Looks like you've blocked notifications!

समान जीत, समान विकास के लिए भारत को चीन के एक पट्टी एक मार्ग को गले लगाना चाहिए

बीजिंग।चीन अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए बेल्टएंड रोड फोरमफॉर इंटरनेशनल कॉरपोरेशन यानी एक पट्टी एक मार्ग अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शिखर सम्मेलन आगामी 14 से 15 मई तक पेइचिंग में आयोजन करेगा। इस साल 17 जनवरी को स्वीटरजर्लैंड के डावॉस में 47वें विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में चीनी राष्ट्रपति शीचिनफींग जब बेल्टएंड रोड फोरमफॉर इंटरनेशनल कॉरपोरेशन की घोषणा की थी तब से बेल्टएंड रोड फोरम अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से ज्यादा ध्यान आकर्षित किया है। सर्वसम्मति और अधिक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बेहतर बनाने के लिए यह फोरम सबसे महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सभा होगा जैसा कि इसके थीम से पता चलता है, आम समृद्धि के लिए सहयोग Cooperation for Common Prosperity चीन द्वारा प्रस्तुत एक पट्टी एक मार्ग की योजना खुलेपन और उभय जीत का मंच है। एक पट्टी एक मार्ग का निर्माण न सिर्फ़ चीन तथा इस क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिये बल्कि विश्व आर्थिक विकास के लिये भी बड़ी भूमिका अदा करेगा। स्त्रोत-सीआरआई
Share this article