Looks like you've blocked notifications!

अपनी सजा पूरी करने यहां पहुंचे अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका

अमृतसर। अपने चुनावी दफ्तर के शुभारंभ समारोह के दौरान अरदास को तोड़ मरोड़ कर करने के मामले में विवादों में घिरे अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका को अकाल तख्त साहिब द्वारा धार्मिक सजा सुनाए जाने के बाद उन्होंने बुधवार को हरमिंदर साहिब में सेवा आरंभ कर दी है। सेवा कर रहे मलूका ने अकाल तख्त साहिब द्वारा धार्मिक सजा सुनाए जाने के मुताबिक हरमंदिर साहब में अखंड पाठ आरंभ करवाया। इस के अतिरिक्त उन्हों ने गुरु राम दास लंगर हाल में जूठे बर्तन साफ करने के साथ साथ जोड़ा घर में जूते भी साफ किए। मलूका ने एक बार फिर दोहराया के अकाल तख्त द्वारा सुनाये गए फैंसले के मुताबिक वह हर सेवा करेंगे।
Share this article