Looks like you've blocked notifications!

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजयुमो का पैदल मार्च

सैयद हबीबउदयपुर। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सोमवार शाम को भाजयुमो के आह्वान पर पैदल मार्च निकाला गया। शहर के विभिन्न मार्गों से निकाले गए मार्च में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा व उसके अग्रिम संगठन के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पैदल मार्च टाउनहॉल से शुरू हुआ। सूरजपोल से बापूबाजार होकर कलेक्ट्री तक पहुंचे। यहां सभा को भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। कानून के समर्थन में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून लाकर ऐतिहासिक काम किया है। यह बिल नागरिकता देने के लिए है, न कि लेने के लिए। इस बिल से किसी की भी नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दल लोगों की भावना भड़का रहे हैं। इस मामले को कांग्रेस ने पूरी तरह से सांप्रदायिक बना दिया है।
Share this article