Looks like you've blocked notifications!

कोहरे छाया, तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही कोहरे छाया हुआ है, जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, सुबह कोहरे का असर रहेगा, लेकिन दिन में धूप निकलेगी। तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नही मिलेगा।अगले दो तीन दिनों के भीतर तापमान में और कमी आएगी। पूर्वांचल और पश्चिमी उप्र के कई जिलों में तापमान समाान्य से नीचे दर्ज किया जाएगा।मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 19 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 21.3 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।--आईएएनएस
Share this article