सहरसा में कोसी तटबंध के अंदर अवस्थित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति अब भी
यथावत बनी हुई है। नवहट्टा, महिषी व सलखुआ प्रखंड के दर्जनों गांवों में
घरों में दो से तीन फीट तक पानी जमा है। संपर्क पथ टूटने से लोगों को एक
स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड रहा है। किशनगंज
जिले में बाढ की विनाशलीला के बाद अब नदियों का जलस्तर घटने लगा
है। शुक्रवार को 9वें दिन भी लोग राहत शिविरों से अपने घर नहीं लौटे और
राहत शिविरों में कैंप किये हुए हैं। गुरूवार शाम कोचाधामन के खानकाह टोला
में डूबने से हांडीभाषा निवासी इस्माइल के 8 वर्षीय पुत्र मसरूर आलम की मौत
हो गई।