Looks like you've blocked notifications!

कोसी-सीमांचल में बाढ़ से 40 की मौत

भागलपुर। कोसी और सीमांचल में बाढ़ का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। विभिन्न जिलों से 13 और लोगों की मौत की सूचना के बाद इस साल आई बाढ में अबतक 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच नदियों का पानी स्थिर होने के बाद कटाव में तेजी आई है। पिछले 24 घंटों में पूर्णिया में सात, किशनगंज में एक, कटिहार में तीन और अररिया में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। हालांकि कहा जा रहा है कि क्षेत्र में उफनाई नदियों के तेवर नरम पडे हैं। पूर्वी कोसी तटबंध के 10 किमी स्पर पर नदी का दबाव बरकरार है। स्पर का नोज दो मीटर के आसपास धंस गया है। 26 जुलाई को भी जलस्तर में वृद्धि के बाद नोज धंस गया था जिसको पाटने का प्रयास जारी है। अगर यह स्पर टूटता है तो इसका सबसे ज्यादा असर राघोपुर प्रखंड में होगा। राहत की बात यह है कि यह स्पर 4.15 मीटर लंबा है जो नदी को तटबंध से दूर धकेल रहा है।
Share this article