Looks like you've blocked notifications!

बिहार : उफान पर नदियां, बाढ़ के हालात, कई स्थानों पर डूबीं रेल पटरियांं

इधर, अररिया जिले के जोगबनी के निचले इलाके में शुक्रवार देर रात बाढ़ का पानी घुस गया और जोगबनी स्टेशन पर रेल पटरी पानी में डूब गई। रेल पटरी के पानी में डूब जाने से रेल गाडिय़ों का परिचालन ठप हो गया। कई रेल गाडिय़ों को रद्द कर दिया गया या कुछ को कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर फारबिसगंज से चलाया गया। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार नौ बजे सुबह रेल पटरी पर से पानी उतर गया, उसके बाद रेल गाडिय़ों का परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है। दरभंगा और मुजफ्फरपुर में भी नदियों के उफान के कारण कई गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। तटबंध पर बसे गांवों के लोगों का पलायन शुरू हो गया है। कई जिलों में में बाढ़ को लेकर अलर्ट कर दिया गया है।(IANS)
Share this article