Looks like you've blocked notifications!

कोहरे के कारण भुंतर के लिए उड़ानें रद्द, पर्यटक परेशान

कुल्लू। कोहरे के कारण पिछले दो दिनों से भुंतर हवाई अड्डे पर एयर इंडिया का कोई भी जहाज नहीं उतर पा रहा है। इससे जहां कुल्लू, मनाली आने वाले सैलानियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है, वहीं स्थानीय लोगों को भी दिल्ली जाने वालों को भी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। जहाज न आने से टेक्सी चालकों व पर्यटन व्यवसायियों को भी नुक्सान उठाना पड़ रहा है। भुंतर एयरपोर्ट के प्रबंधक वीरेंद्र गोयल ने बताया कि दिल्ली और भुंतर में कम विजिबिलिटी के चलते उड़ानों को रद्द किया गया है। दिल्ली से भी सुबह के समय कोहरे के चलते भुंतर के लिए उड़ान नहीं भेजी जा रही। अब भुंतर के लिये अगली उड़ान कब तक शुरू होगी, यह मौसम पर ही निर्भर करता है। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया का 72 सीटर जहाज दिल्ली से भुंतर के लिए दिन में एक बार ही उड़ान भरता है। इस जहाज में रोजाना लगभग 50 यात्री यहां पहुंचते हैं। लेकिन कोहरे की वजह से उड़ने नहीं हो पा रही हैं। जयललिता: ग्लैमर की दुनिया से...आयरन लेडी तक का सफर
Share this article