Looks like you've blocked notifications!

राजकीय भवनों और संस्थाओं में ध्वजारोहण, देखें तस्वीरें

विधानसभा में ध्वजारोहणविधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरूवार को विधानसभा भवन प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी की कल्पना करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद भारत के जिस संविधान की संरचना की गई उसके प्रति देश के हर नागरिक को समर्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतवासी अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्योें के प्रति भी जागरूक होंगे तो मुझे आशा है कि हम आने वाले समय में संसदीय लोकतंत्र के माध्यम से विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढेंगे और दुनिया में भारत देश को बुलंदियों पर पहुचाने में कामयाब होंगे । इस अवसर पर आयोजित समारोह में विधानसभाकर्मियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुश्री हर्षिता सोलंकी के ए वतन आबाद रहे तू देशभक्ति गीत से हुई । कार्यक्रम में श्री गुरूमिन्दरर सिंह पूरी रोमी ने ऎ मेरे प्यारे वतन एवं श्री मदन लाल ने ये आन तिरंगा है गीत प्रस्तुत किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी के आकर्षण का केन्द्र लघु नाटिका वीर सपूतों के बलिदान की कहानी रही जिसमें सर्वश्री राम अवतार बागडा, पवन सामरिया, हिमांशु बंसल, नितिन शर्मा, भीम सिंह मीणा, सुरेश चौधरी, महेश कुमार जांगिड, हरीश नाथ, सुश्री अपेक्षा शर्मा एवं सुश्री अजरा रहमान ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी। विधानसभा सचिव प्रमिल कुमार माथुर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। राजेन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम का संयोजन एवं दुर्गादास मूलचन्दानी ने कार्यक्रम का संचालन किया । इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने अपने मालवीय नगर स्थित निवास पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।
Share this article