Looks like you've blocked notifications!

तमिलनाडु में पटाखा गोदाम में विस्फोट, 8 की मौत

चेन्नई। तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में शनिवार को एक पटाखा गोदाम में विस्फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।अधिकारियों के अनुसार, गोदाम में पांच और लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है, अग्निशमन और बचाव सेवाएं जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं।कृष्णागिरि पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से पुष्टि की कि बचाव अभियान जारी है और पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।प्रधानमंत्री मोदी ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहातमिलनाडु के कृष्णागिरी में एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ हादसा दुखद है। इस अत्यंत कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कृष्णागिरी में एक पटाखा फैक्ट्री में आग दुर्घटना दुखद है। मैं मृतकों के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में एक पटाखा यूनिट में विस्फोट में दो महिला मजदूरों की जान चली गई।(आईएएनएस)
Share this article