सिरसा। बाबा राम रहीम पर डेरा के पांच सौ साधुओं को नपुसंक बनाने का भी आरोप है। डेरा के एक साधु ने इस आशय की शिकायत भी की थी। इसमें बताया था कि बाबा ने डेरे के कुछ युवकों का आपरेशन करवा दिया। इसके बाद उन्हें आध्यात्मिक शक्तियां मिलने का दावा किया था। इससे प्रेरित होकर डेरे से जुड़े 500 साधुओं ने अपना आपरेशन करवा लिया। इसके बाद उन्हें ठगा होने का अहसास हुआ तो डेरे के एक साधु ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। सीबीआई इस मामले की भी जांच कर रही है।पत्रकार और डेरा मैनेजर की हत्या का आरोपसीबीआई सिरसा के एक स्थानीय अखबार के पत्रकार और डेरे के मैनेजर की हत्या के आरोपों की भी जांच कर रही है। बाबा पर बलात्कार का आऱोप लगाने वाली साध्वी के बाद सिरसा के एक स्थानीय पत्रकार ने इसकी जांच की, कुछ और साध्वियों से बात की तो कई खुलासे हुए जिसे स्थानीय अखबार ने प्रकाशित किया। बाद में डेरे के मैनेजर कुलदीप सिंह की भी कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। चकाचौंध वाली लाइफबाबा राम रहीम पिछले कुछ सालों से चकाचौंध वाली लाइफ जी रहे है। अपने भक्तों के लिए रॅाक स्टार बने हुए हैं। फिल्म, संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हो चुके हैं। उनके पास गाड़ियों का काफिला, निजी सुरक्षा कंपनी है। इसके अलावा हैमर सहित अन्य लग्जरी गाड़ियों का काफिला है।