Looks like you've blocked notifications!

डकैती का षड्यंत्र रचते पांच गिरफ्तार

अजमेर। एसपी की ओर से गठित स्पेशल टीम और किश्चियनगंज थाना पुलिस ने डकैती का षड्यंत्र रचते पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एयर गन, एक गुप्ती, मिर्ची स्प्रे, सरिया और बाइक भी बरामद की है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना के बाद पंचशील स्थित मकान में छापा मारा गया। जहां ये पांचों बदमाश डकैती का षड्यंत्र रच रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिवाली पर लोग बैंकों से गहने घर ले आते हैं। ऐसे में उनकी दिवाली पर कई मकानों में डकैती डालने की योजना थी। गिरफ्तार बदमाशों में सद्दाम चिता ,शाहरुख पठान, रफीफ, सद्दीक चिता और जमील शामिल है। जिसके खिलाफ पहले भी दर्जनों मामले दर्ज है।यह भी पढ़े :दिवाली पर फायरिंग बढऩे की आशंकायह भी पढ़े :यात्रियों को रास नहीं आ रहीं स्पेशल ट्रेन, 12 में से सिर्फ 2 में यात्री
Share this article