Looks like you've blocked notifications!

संतोष नगर सेवा समिति की ओर से पहली कावड़ यात्रा 6 अगस्त को

टोंक। सावन के पवित्र माह में शिव मन्दिर संतोष नगर सेवा समिति बंबोर रोड़ टोंक के तत्वाधान में प्रथम विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जायेगा। संतोष नगर युवा सेवा समिति ने बताया कि शिव मन्दिर संतोष नगर सेवा समिति बंबोर रोड़ द्वारा प्रथम विशाल कावड़ यात्रा 6 अगस्त बुधवार को प्रात: 6.30 बजे वैष्णो देवी मन्दिर बनास पुलिया से शिव मन्दिर संतोष नगर बम्बोर रोड़ के लिए रवाना होगी, जहा शिव मन्दिर संतोष नगर पर अभिषेक किया जायेगा।
Share this article