दौसा। गुप्तेश्वर रोड के पास बसंत बिहार कालोनी में आबादी क्षेत्र के बीच खाली भूखंड में रखी कड़बी व कंडे के ढेर में शनिवार को आग लग गई। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें दूर तक दिखाई पड़ रही थी। कंडे से निकले धुआं के कारण लोगों को सांस लेना दूभर हो गया। हवा के रुख से धुआं लालसोट रोड तक लोगों को प्रभावित कर रहा था। सूचना के बाद दो दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...