Looks like you've blocked notifications!

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कंटेनर में लगी आग

श्रीगंगानगर। कालूवाला बाईपास पर बीती रात हाई टेंशन लाइन के तारों की चपेट में आने से हुंडई मोटर कार के कंटेनर में आग लग गई। कंटेनर में जब आग लगी तब वह खाली था। हादसे में कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया। वहीं करंट की चपेट में आने से कंटेनर चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। चालक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। मौके पर दमकल की गाडिय़ों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसा उस समय हुआ जब कंटेनर से गाडिय़ा उतारकर कंटेनर को साइड में खड़ा करने के लिए ले जाया जा रहा था। उसी समय ढीली तारे कंटेनर को छू गई और आग लग गई।
Share this article