हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं आग लगने की
वजहों के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। पूजा समिति के लोग
तैयारियों में जुटे हुए थे कि इसी बीच यह हादसा हो गया। आग धीरे-धीरे पूरे
पंडाल में फैल गई। बताया जाता है कि इस पंडाल को तैयार करने में लाखों
रुपये खर्च हुए थे। वैसे गनीमत यह रही कि यह हादसा दिन के वक्त हुआ. अगर यह
रात के वक्त होता तो जान-माल की व्यापक क्षति हो सकती थी, क्योंकि रात के
समय पंडाल में हजारो की संख्या में दर्शनार्थी मौजूद रहते।