यमुना एक्सप्रेस अथॉरटी वे सीईओ अरुणवीर सिंह के सामने अपनी समस्या बता
रहे मनीष वर्मा ने 27 लाख रुपये की प्रीमियम देकर अपना प्लॉट बुक किया था।
वर्ष 2013 में उन्होने प्लॉट बुक किया था और बिल्डर के द्वारा वर्ष 2016
में पजेशन देने का वादा किया गया था। लेकिन 2017 आने के बाद भी बिल्डर के
द्वारा उन्हे प्लॉट नही मिला है। मनीष का कहना है कि बिल्डर के यहां प्लाट
बुक करने के साथ बैंक से लोन लिया था जिसकी ईएमआई भी भरनी पड़ रही है। जबकि
बिल्डर को 60 प्रतिशत पेमेंट देने के बाद भी बिल्डर के द्वारा प्लाट की
पजेशन नहीं दी गई है।