Looks like you've blocked notifications!

मामूली विवाद में घरातियों ने बारातियों को जमकर धुना, तीन घायल

संभल। जनपद संभल के थाना नखासा के ग्राम चंदावली में खानचंद नामक युवक की बारात गई थी। तभी अचानक किसी बात को लेकर वहां बारातियों और घराती पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। मामला पहले तो गाली गलौज पर आया, उसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। जैसे ही मारपीट शुरू हुई तो लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को दौड़ा लिया और बारातियों को भगा-भगा कर मारा और बुरी तरह पिटाई की। बारातियों की इस धुनाई में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको पहले तो सरकारी अस्पताल लाया गया। उसके बाद डॉक्टरों ने हालत नाज़ुक होने पर तीनो को रैफर कर दिया। वहीं लड़के के चाचा का कहना है कि लड़की पक्ष के कुछ लोग लड़के के हार पर हाथ मार रहे थे इसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई और लड़की पक्ष ने बरातियों में से तीन लोगों को घायल कर दिया। वहीं इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
Share this article