Looks like you've blocked notifications!

पचपन मिनट मेंं सिमट गया सीकर का विकास

सीकर। शहर के विकास को लेकर नगर परिषद बोर्ड की बैठक 6 माह बाद आयोजित की गई, इतने लम्बे समय बाद आयोजित बैठक 50 पार्षद, सभापति और अधिकारियों के साथ मात्र 50 से 55 मिनट में ही पूरी होकर सिमट गई। करीब सवा तीन बजे शुरू हुई बैठक में सर्वप्रथम सदन ने उरी में शहीद हुउ सैनिकों की शहादत को नमन किया। इसके बाद औपचारिक रूप से शुरू हुई बैठक में शुरू से ही हंगामे का दौर चला, पहला एजेंडा सभापति जीवण खां ने सीकर में बेसहारा पशुओं को लेकर नंदीशाला का रखा, जिसमें 20 लाख रूपए का प्रस्ताव सभापति ने रखा, जिस पर कांग्रेसी पार्षद चांद खां मुगल ने 30 लाख रूपए करने का सुझाव दिया, इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कमान संभालते हुए नंदीशाला के प्रोजेक्ट पर नगर परिषद की ओर से 50 लाख रूपए देने का सुझाव दिया, जिस पर सभापति ने आयुक्त से जानकारी लेकर नियमानुसार अनुदान बढ़ाने की बात कही।
Share this article