Looks like you've blocked notifications!

6 अक्टूबर से चलेंगी त्यौहार स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने की घोषणा

जयपुर। त्यौहारी सीजन अगले महीने से शुरू हो रहा है। इस सीजन में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेनें 6 अक्टूबर से चलना शुरू होंगी। जयपुर जंक्शन से चलने वाली इन ट्रेनों से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के विभिन्न शहरों तक जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।जयपुर-बांद्रा टर्मिनस (6 ट्रिप) जयपुर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 11 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक छह फेरों में संचालित होगी। यह ट्रेन जयपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच 09723 नंबर से संचालित की जाएगी। बांद्रा टर्मिनस से जयपुर के बीच 09724 नंबर से संचालित होगी। जयपुर से प्रत्येक बुधवार सुबह 8:20 बजे रवाना होकर अगले दिन अल सुबह 4:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार बांद्रा टर्मिनस से गुरुवार अल सुबह 6:15 बजे रवाना होकर मध्य रात्रि 1:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन अजमेर, भीलवाड़ा, रतलाम, सूरत होते हुए संचालित की जाएगी।
Share this article