Looks like you've blocked notifications!

कम लागत में ज्यादा उत्पादन देने वाली फसलों को अपनाएं किसान : हेमसिंह भड़ाना

कोटा। मोटर गैराज, सामान्य प्रशासन, संपदा, मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने कहा है कि किसान कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों को अपनाने पर ज्यादा जोर दें। भड़ाना शुक्रवार को कोटा आरएसी ग्राउंड पर आयोजित राजस्थान ग्लोबल एग्रीटेक मीट के तहत कृषि की जाजम चौपाल में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। राजस्थान के किसानों को खुशहाल बनाने के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं की बेहतर क्रियान्विति कर किसानों को इनका लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोटा में आयोजित ‘ग्राम’ में कृषि विशेषज्ञों से मिली जानकारी को खेती में अपनाएं। वर्तमान में किसान फसल पैदा करने तक ही सीमित नहीं रहें और खाद्य प्रसंस्करण को भी अपनाएं, जिससे उनकी उपज के दाम में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि किसान कृषि योजनाओं की जानकारी लेकर इन पर मिलने वाले अनुदानों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दर्शाए गए भूमि के पोषक तत्वों के अनुसार खेती कर उत्पादन बढ़ाएं। कोटा में आयोजित ‘ग्राम’ किसानों को उन्नत तरीके से खेती करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने छोटे किसानों के लिए भी छोटी-छोटी योजनाएं शुरू की हैं। किसान मानसिकता में बदलाव लाकर खेती के तौर तरीकों को बदलें। भड़ाना ने कहा कि वर्तमान में गहराता भूजल स्तर काश्तकारों के लिए प्रमुख समस्या है। इसके लिए किसान पानी के मूल्य को समझते हुए खेतों को रिचार्ज का साधन बनाएं और खेत तलाई और फार्म पौंड का निर्माण कराएं। इस पर राज्य सरकार की ओर से अनुदान भी मुहैया करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि किसान कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों को अपनाएं। किसान प्रसंस्करण सीखें और छोटा व्यवसाय शुरू करें। यह बहुत ही आसान प्रक्रिया है। किसानों की शंकाओं का किया समाधान
Share this article