Looks like you've blocked notifications!

किसानों का उपखंड कार्यालय पर होगा सांकेतिक प्रदर्शन

हनुमानगढ़। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। किसानों का कहना है कि रबी 16 में ओलावृष्टि से कई कस्बों में किसानों की सरसों और गेहूं की फसल चैपट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल पूरी तरह चैपट हो गई। लेकिन सरकार नाममात्र का मुआवजा और सैंकड़ों किसानों को मुआवजा नहीं मिलने की बात कही। किसान नेताओं ने प्रदर्शन को सफल और विशाल बनाने के लिए गांवों में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। जहां किसानों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की मांग की है।
Share this article