जयपुर। नगर निगम कचरा परिवहन ठेकेदारों की हड़ताल के कारण दूसरे दिन
भी शहर में कई स्थानों से कचरा नहीं उठा। ऐसे में पहले दिन तो इसका कोई
ज्यादा असर देखने को नही मिला। लेकिन दूसरे दिन जयपुरवासी खासा परेशान नजर
आए। खास बात ये है कि कई जगह तो ऐेसी है जहां दो-तीन दिन से कचरा नहीं
उठाने के कारण हालात खराब है। प्रताप नगर, जगतपुरा, सांगानेर के कई
इलाकों में कचरा नहीं उठने के कारण कचरा डिपो से कचरा फैलकर सड़कों पर आ
रहा है। निगम सूत्रों की माने तो इस हड़ताल के कारण करीब 600 से 700 मैट्रीक
टन कचरा नहीं उठ रहा। हालांकि उनका दावा है कि निगम के संसाधनों से शहर के
अन्य इलाकों में कचरा उठाया जा रहा है। सांगानेर, प्रताप नगर,
सिरसी रोड, पृथ्वीराज नगर कुछ इलाके, झोटवाड़ा, निवारू रोड, मुरलीपुरा,
हरमाड़ा, दिल्ली और आगरा बाइपास से लगती कई सैंकड़ों कॉलोनियों कचरा उठाने के
संसाधन नहीं पहुंचे। वैसे भी इन एरिया में सप्ताह में एक सा दो बार ही
संसाधन पहुंचते है। ऐसे में यहां अब समस्या और ज्यादा बढ़ती जा रही है।मेयर
अशोक लाहोटी ने ठेकेदारों की इस हड़ताल को दबाव की राजनीति बताया है।
उन्होने कहा कि अब तक ठेकेदारों ने बिल ही नहीं पेश किए, तो भुगतान कैसे
होगा। यही नहीं उन्होने उनके तमाम बिलों की जांच करवाने की भी बात कही है।