Looks like you've blocked notifications!

रंगदारी के लिए तोडफ़ोड़ का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

उदयपुर। शहर के घंटाघर थाना इलाके में रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है। ग्यासुद्दीन नामक युवक ने आरोप लगाया कि उसके मोबाइल पर अली नाम के युवक का फोन आया कि वह रंगदारी के रूप में 50 हजार रुपए दे, वरना उसे जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद पीडि़त ग्यासुद्दीन घंटाघर थाने पंहुचा ओर वहां पर जाकर अली के खिलाफ मामला दर्ज कराया। यह पूरा प्रकरण अगस्त माह का है। इस दौरान अली के गुर्गे ने ग्यासुद्दीन की दुकान में घुसकर मारपीट भी की। ग्यासुद्दीन की ओर से मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करा दिया था लेकिन, कोई कार्रवाई नही हुई।दोबारा की तोडफ़ोड़, वीडियो वायरल
Share this article