Looks like you've blocked notifications!

विश्व शांति व कल्याण की कामना के लिए विशाल शोभायात्रा निकाली

जयपुर। विश्व शांति व कल्याण की कामना के लिए गोनेर रोड़ स्थित बाबा बालनाथ आश्रम में 1111 कुंडीय मृत्युंजय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। गुरूवार से शुरू होने वाले इस महायज्ञ के लिए शहर मेें विशाल शोभायात्रा निकाली गई। बाबा बस्ती नाथ के सान्निध्य में आयोजित होने वाले इस महायज्ञ के लिए आराध्यदेव गोविंददेवजी मंदिर से 11000 कलशों की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, और बैंड बाजे शामिल रहे। शोभायात्रा सांगानेरी गेट, घाट की गुणी, खानिया से होकर करीब आठ किलोमीटर का सफर तय कर गोनेर रोड स्थित आश्रम में पहुंची। जहां मंडप प्रवेश के बाद दस विध स्नान कर वरुण पूजन किया गया। यज्ञ में एक हजार ग्याहर सौ जोड़े आहुतियां देंगे।
Share this article