Looks like you've blocked notifications!

केरल में एक्सप्रेस ट्रेन के12 कोच बेपटरी

दुर्घटना देर रात करीब दो बजकर 30 मिनट पर हुई जब 16347 एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे एर्नाकुलम जिले में अलुवा और कराकुट्टी स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गए। यह ट्रेन शनिवार रात आठ बजकर 40 मिनट पर तिरूवनंतपुरम से रवाना हुई थी। इस घटना के बाद परेशान यात्रियों को कोच्चि और त्रिशूर पहुंचाने के लिए बसों और लोकल ट्रेनों का इंतजाम किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि एक्सप्रेस के 12 कोच पटरी से उतरने के बाद इस मार्ग की दोनों लाइनों पर ट्रेन यातायात करीब दस घंटे तक बाधित रह सकता है क्योंकि क्षतिग्रस्त हुई पटरियों की पूरी मरम्मत की जानी है। केरल के बडे स्टेशनों को जोडने वाली कुछ लोकल ट्रेनें इस घटना के कारण रद्द कर दी गई हैं। (आईएएनएस)
Share this article