Looks like you've blocked notifications!

रोडक़लां खनन क्षेत्र में विस्फोटक, दो जने घायल

करौली। जिले के रोडक़लां खनन क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर विस्फोट होने से खनन कार्य कर रहे दो मजदूर गंभीर घायल हो गए। उन्हें निजी वाहनों से करौली के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। गौरतलब है कि डांग क्षेत्र के रोडकलां की पत्थर खान में मजदूरों द्वारा खनन किया जा रहा था। इस दौरान अचानक विस्फोट हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई।
Share this article