Looks like you've blocked notifications!

दो पतियों को छोड़कर तीसरी बार फिर की शादी, नींद की गोलियां खिलाकर हुई फरार

बीकानेर। दो पतियों को छोड़ चुकी एक महिला ने फिर से एक व्यक्ति को तीसरी बार प्रेम जाल में फंसाया और उससे शादी कर ली। जब युवक को इसकी जानकारी पता चली तो महिला फूट फूट कर रोने लगी और किसी से नहीं बताने के लिए कहा। जिस पर फिर से पति ने विश्वास कर लिया और किसी को नहीं बताया। लेकिन इसके महज दस घंटे बाद ही महिला ने रात के समय पति को नींद की गोलियां खिला दी और घर से जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। बाद में पीड़ित युवक की ओर से नयाशहर पुलिस थाने में पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार चैखूंटी नायकों के मोहल्ले में रहने वाले परिवादी खुर्शीद पुत्र मरहूम शब्बीर अली की ओर से मामला दर्ज कराया गया है कि उसकी शादी मतीना पुत्री मौलाना सफंदर खां निवासी खान कॉलोनी के साथ हुई। शादी के कई दिन तक तो ठीकठाक चला। उसके बाद पत्नी आए दिन झगड़ा करने लगी। एक दिन तो दोनों में इतना विवाद हुआ कि पत्नी ने सारे कपड़े उतारकर नग्न अवस्था में घर से भी बाहर निकल गई। किसी तरह परिजनों ने समझाइश कर महिला को वापस घर लेकर आए। जिसके बाद आए दिन महिला अपने पति को परेशान करने लगी और रात में पति से बीयर और नींद की गोलियां मांगने लगी। खुर्शीद ने बताया कि मेरे भाई की पत्नी बेवा है। इसको लेकर पत्नी आए दिन मुझे परेशान करने लगी। पत्नी को जरा भी बोलने की सभ्यता नहीं थी। इसके बाद 15 अप्रेल को जब वह घर में कोई सामान ढूंढ रहा था तो पत्नी का आधार कार्ड मिला, जिस पर पति के नाम के स्थान पर उसकी जगह किसी ओर युवक का नाम लिखा था। जब इस बारे में उसने हकीकत जानी तो पता चला कि महिला पहले भी दो शादियां कर चुकी है। इसके बाद उसने पत्नी से बात की। जिस पर पत्नी ने ये बात किसी से नहीं बताने की बात कही। लेकिन फिर देर रात पत्नी ने उसे नींद की गोलियां खिलाकर घर से जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई।
Share this article