Looks like you've blocked notifications!

मिसाल : इस शख्स ने श्मशान की पलट दी काया

समाज और सरकार का आभार जताते हुए चांदावत का कहना है कि अंतिम संस्कार के समय यहां शोक संतप्त लोगों के बैठने के लिए 78 बैंचों का निर्माण करवाया गया है। खूबसूरत बगीचों को स्वरूप में लाया गया और इसमें किसी का साथ नहीं था, बल्कि यह सब अकेले मूलसिंह ने किया। सरकार पेड़ लगाने की लाख बातें करती है, करोड़ों रुपया खर्च कर देती है, लेकिन वे पेड़ कहीं फलते नहीं दिखाई देते। पेड़ लगाने और उनकी परवरिश करने में मूलसिंह ने अपना सारा समय लगा दिया। मूलसिंह के लिए श्मशान ही मंदिर है जहां वो राम का नाम और सत्य की निष्ठा के साथ जीवन के कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। मूलसिंह के मन में सत्य का बोध हुआ तो लक्ष्य भी हासिल हो गया। समय के साथ खुद के बल पर कब श्मशान घाट मंदिर बन गया पता ही नहीं चला। अपने जीवन के 14 साल श्मशान के सौंदर्यन में बिताने वाले मूलसिंह के चेहरे पर अब श्मशान की कायापलट देख सुकून नजर आता है।
Share this article