मूलरूप से नागौर के सेवा गांव के मूलसिंह को प्रकृति से इतना लगाव है कि वे
मंदिर में पूजा के समय में श्मशान में पेड़-पौधों की सार-संभाल करने पहुंच
जाते हैं। रोजाना सुबह जल्दी उठना, श्मशान घाट पर जाना और फिर वहां शिव की
आराधना के साथ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना चांदावत का नित्यकर्म बन गया।
उन्होंने जीवन की अंतिम यात्रा स्थली को मंदिर की तरह बनाने का लक्ष्य बना
लिया। अपने जीवन के 14 वर्षों में मूलसिंह ने श्मशान घाट में अब तक 200
पेड़-पौधे लगाए, जहां प्रकृति को संरक्षित करने की सीख मिलती है। पौधरोपण
के बाद मूलसिंह ने पेड़-पौधों को पानी पिलाने के लिए 22 नल लगाकर पानी की
सुचारु व्यवस्था की। सबसे बड़ी बात ये है कि जितने वृक्ष हैं, उनके तने
एकदम सीधे हैं और वे आसमान छू लेने की कोशिश करते नजर आते हैं। जीवन-मृत्यु ईश्वर की लीला है फिर श्मशान
घाट पर कैसा शोक