पीडी हिंदुजा नेशनल
हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर, मुम्बई के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, जॉय
चक्रबर्ती ने बताया कि दुनिया भर में हैल्थकेयर क्षेत्र में किस प्रकार से
भारत का प्रभुत्व बना हुआ है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में प्रत्येक
पांचवें मरीज का इलाज भारतीय डॉक्टर द्वारा किया जाता है, जबकि प्रत्येक
सातवीं दवा किसी ना किसी भारतीय ब्रांड की होती है।अनायाहा कैपिटल
लिमिटेड, लंदन (यूके) के निदेशक, अमलान भूषण ने कहा कि एजुकेशन का एक
अत्यंत महत्वपूर्ण भाग रिसर्च होती है। इस रिसर्च का अनुपूरक एक पब्लिकेशन
भी होना चाहिए। उन्होंने कैम्पस में एंटरप्रिन्योरशिप को बढ़ावा देने के
साथ-साथ उचित न्यूट्रीशन की आवश्यकता पर भी जोर दिया।